सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

सक्ती: नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में सक्ती पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर कोरबा SECL गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

नौकरी का झांसा देकर की गई थी 12 लाख की ठगी

मामले में प्रार्थी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा (45 वर्ष), निवासी ग्राम सकर्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2011 में आरोपी सुरेश कुमार दुबे ने SECL गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे और अन्य पीड़ितों से कुल 12 लाख रुपये लिए थे।

जांच के बाद मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

लंबे समय से फरार था आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा SDOP सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

साइबर टीम की मदद से हुई गिरफ्तारी

सतत पतासाजी और साइबर टीम की सहायता से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव नुनेरा आया हुआ है। इसके बाद थाना पाली क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 16 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई