“दुनिया के 3.5 अरब Google Chrome यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, Google ने जारी किया Zero Day अलर्ट”

SHARE:

Google Chrome यूजर्स के लिए इमरजेंसी अलर्ट

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले वेब ब्राउजर Google Chrome में दो गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं। Google ने इन खामियों के चलते Zero Day अलर्ट जारी किया है और सभी यूजर्स को अपने ब्राउजर को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट करने का निर्देश दिया है।

Google के मुताबिक, Chrome में पाई गई CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 नाम की ये खामियां हैकर्स को यूजर्स की निजी जानकारियां, बैंक डिटेल्स और क्रेडिट कार्ड जैसे संवेदनशील डेटा चुराने का मौका देती हैं।


क्या है Zero Day अलर्ट?

Zero Day अलर्ट उन सुरक्षा खामियों के लिए जारी किया जाता है, जिनमें सबसे ज्यादा सिक्योरिटी रिस्क रहता है। नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें एक भी दिन की देरी भी भारी पड़ सकती है, इसलिए तुरंत अपडेट जारी करना जरूरी है।

Google ने इन खामियों के लिए इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है ताकि लगभग 3.5 अरब Chrome यूजर्स को साइबर अटैक से बचाया जा सके।


हैकर्स कैसे करते हैं निशाना?

हैकर्स मुख्य रूप से इंटरनेट ब्राउजर को टारगेट करते हैं ताकि वे:

  • सेशन हाईजैकिंग कर सकें
  • एडवांस फिशिंग अटैक्स अंजाम दे सकें
  • यूजर्स की बैंकिंग और कार्ड डिटेल्स चुरा कर डार्क वेब में बेच सकें

Google Chrome में पाई गई ये दो खामियां मल्टी लेयर फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बाईपास करने वाली हैं, जिससे इसे बड़ा साइबर खतरा माना जा रहा है।


Google Chrome अपडेट करने का तरीका

Chrome अपडेट करना बेहद आसान है:

  1. अपने PC में Google Chrome ओपन करें
  2. राइट में दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  3. Settings में जाएं और नीचे दिए गए About Chrome ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. Chrome अपने आप लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट हो जाएगा।
  5. अपडेट के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट कर दें।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई