जुआ कार्रवाई में लापरवाही पर SSP शशि मोहन सिंह का कड़ा कदम, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

SHARE:

रैरूमाखुर्द चौकी में जुआ पकड़ने में मिली लापरवाही, SSP ने दी स्पष्ट चेतावनी – भविष्य में किसी भी स्तर की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी

रायगढ़, 13 मार्च: रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जुआ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर कड़ा कदम उठाया है। 11 मार्च को रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली गई, लेकिन उन्होंने पूरी और स्पष्ट रिपोर्ट नहीं दी।


चौकी प्रभारी और बीट प्रधान के खिलाफ लाइन अटैच, SSP ने दी सख्त चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने नाराजगी जताई और रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तुरंत जुआ रेड कराई। कार्रवाई में चार जुआरी गिरफ्तार किए गए, जिनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और 10,600 रुपये नगद जब्त किए गए।

चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी और बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट द्वारा सूचना संकलन और पदीय कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दोनों को तुरंत लाइन अटैच कर दिया गया।


नए चौकी प्रभारी की नियुक्ति

थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को अब चौकी रैरूमाखुर्द का प्रभारी नियुक्त किया गया है।


SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जुआ-सट्टा और ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई