CG ROAD ACCIDENT: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के महुली के पास क्लिंकर लोड ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्लिंकर लोड ट्रक में तुरंत आग लग गई।
आग में जलकर चालक की मौत
हादसे के बाद ट्रक में लगी आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक बाहर नहीं निकल सका और आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। वहीं हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप
सड़क पर हुए इस भीषण हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।















































