डभरा पुलिस की छापेमारी: अवैध जुआ खेल में 6 आरोपी पकड़े, 23,130 रुपये और 3 मोटर साइकिल जब्त

SHARE:

पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान

डभरा। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।


मुखबिर की सूचना पर थाना डभरा ने की रेड कार्यवाही

दिनांक 24.02.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डेकुनाभट्ठा एवं आसपास के क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना डभरा पुलिस ने तत्काल रेड कार्यवाही की।


आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई रकम, मोबाईल और वाहन

रेड में 06 जुआरी गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से कुल नगद 23,130 रुपये, 06 मोबाईल फोन, 03 मोटर साइकिल और जुआ खेलने की अन्य सामग्री जब्त की गई।


कानूनी कार्रवाई और विवेचना जारी

आरोपियों के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस जाँच में तत्परता दिखाते हुए मामले की गहन विवेचना कर रही है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई