छत्तीसगढ़ की 5 मिशन मोड पहल: विकास की नई ऊँचाइयों की ओर

SHARE:

अगले 5 साल में हर मिशन के लिए 100 करोड़+ का प्रावधान, तेज और केंद्रित कार्यान्वयन


1️⃣ मुख्यमंत्री AI मिशन

उभरती टेक्नोलॉजी में राज्य को लीडर बनाना

  • युवाओं का AI कौशल विकास
  • AI स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन
  • प्रशासन, कृषि, स्वास्थ्य और उद्योग में AI का इस्तेमाल
  • डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट समाधान

छत्तीसगढ़ अब टेक्नोलॉजी अपनाने वाला नहीं, टेक्नोलॉजी लीड करने वाला बनेगा।


2️⃣ मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

हर गांव से खिलाड़ी, हर खिलाड़ी को अवसर

  • जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा खोज
  • आधुनिक खेल अधोसंरचना का विकास
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी
  • महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाना

3️⃣ मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन

पर्यटन से पहचान और रोजगार दोनों

  • पर्यटन स्थलों और थीम आधारित सर्किट का विकास
  • मेले, उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा
  • होमस्टे और स्थानीय पर्यटन उद्यम
  • टूर गाइड स्किल डेवलपमेंट
  • स्थानीय हस्तशिल्प और रोजगार सृजन

4️⃣ मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन

इन्फ्रास्ट्रक्चर: आर्थिक विकास की रीढ़

  • प्रमुख परियोजनाओं का गैप एनालिसिस
  • प्राथमिकता आधारित रोडमैप
  • तेज और प्रभावी कार्यान्वयन
  • विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग

5️⃣ मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन

युवा नौकरी ढूंढेंगे नहीं, नौकरी देंगे

स्टार्टअप मिशन

  • युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब-क्रिएटर बनाना
  • तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत सहयोग
  • नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा

NIPUN मिशन (New Age Industrial Preparedness for Upskilling New Generation Youth)

  • उद्योग आधारित कौशल विकास
  • नई तकनीक आधारित रोजगार अवसर
  • भविष्य की इंडस्ट्री के लिए युवाओं को तैयार करना

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई