सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ट्रिपल मर्डर: पड़ोसी ने पांच लोगों पर किया धारदार हथियार से हमला

SHARE:

मासूम समेत तीन की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

डोंगरीपाली थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत झाल में एक परिवार पर पड़ोसी तुलसी सारथी (26) ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय और ASP निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया। प्राथमिक जांच में यह घटना घरेलू विवाद का नतीजा बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

कानून की कार्रवाई

इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा हो सकती है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई