रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया बजट 2026-27

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति, आय-व्यय का विस्तृत विवरण और विभिन्न विभागों के लिए प्रस्तावित धन आवंटन की जानकारी सदन को दी।

सूत्रों के अनुसार, इस बजट में अधोसंरचना विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल गवर्नेंस और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार देने और आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाओं की संभावना है।

वित्त मंत्री ने सदन में यह भी स्पष्ट किया कि यह बजट “सुशासन से समृद्धि” के मॉडल को और मजबूत करने तथा प्रदेश की आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई