रायपुर: आरंग में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

SHARE:

रायपुर। जिले के आरंग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सफेद रंग की टाटा VISTA (क्रमांक CG04HD2156) महासमुंद से आरंग की ओर लौट रही थी।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने महासमुंद गए थे। लौटते समय वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने डिवाइडर व पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन युवकों की मौके पर मौत

हादसे में निम्न युवकों की मृत्यु हो गई:

  1. हर्ष कुमार देवांगन (21 वर्ष)
    • पिता: जमुना प्रसाद देवांगन
    • निवासी: सरागांव, थाना छुरा (हाल: परमेश्वरी फोटो स्टूडियो, आरंग)
  2. राहुल देवांगन (20 वर्ष)
    • पिता: जमुना प्रसाद
    • निवासी: सरागांव, थाना छुरा (हाल: परमेश्वरी फोटो स्टूडियो, आरंग)
  3. थानू सतनामी (22 वर्ष)
    • पिता: साकिन
    • निवासी: ओडका, थाना आरंग

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक युवक गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में मिथलेश धीवर (23 वर्ष)

  • पिता: संत राम धीवर
  • निवासी: ब्लॉक कॉलोनी, आरंग

गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई