रायपुर: लोक निर्माण विभाग में 17 सहायक अभियंताओं का तबादला

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 17 सहायक अभियंता/अनुविभागीय अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

महानदी भवन, मंत्रालय नया रायपुर अटल नगर से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/42/2026 के तहत संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। विभागीय सूची में विभिन्न जिलों और उपसंभागों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नए दायित्व सौंपे गए हैं।

आदेश में यह भी उल्लेख है कि स्थानांतरण के लिए सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त की गई है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है, जिस पर उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई