कवर्धा में दर्दनाक हादसा: 60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत, 5 नाबालिग घायल

SHARE:


कवर्धा (छत्तीसगढ़) – जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरटोला घाट में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच नाबालिग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा अपने ट्रैक्टर से पांच नाबालिगों को लेकर पीपरटोला घाट पार कर रहा था। ढलान और तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक मनीराम बैगा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में घायल पांच नाबालिगों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई