सक्ती: UIDAI ने आधार कार्ड की सुरक्षा मजबूत करने के लिए नया बदलाव किया प्रस्तावित
सक्ती। नागरिकों के लिए आधार कार्ड में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। अब आधार कार्ड पर केवल धारक की फोटो और QR कोड ही दिखाई देंगे, जबकि पहले की तरह नाम, पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां कार्ड पर नहीं रहेंगी। यह पहल आधार कार्ड की सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए की जा रही है।
QR कोड से होगी सुरक्षित वेरिफिकेशन प्रक्रिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, QR कोड स्कैन करके बैंक, सिम कार्ड या सरकारी योजनाओं के लिए वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। इसके माध्यम से फोटोकॉपी के जरिए होने वाले गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा, जबकि बाकी निजी जानकारियां सुरक्षित रहेंगी।
नए आधार ऐप में भी दिखेगा सिर्फ फोटो और QR कोड
हाल ही में UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इसमें लॉग-इन करने पर केवल फोटो और QR कोड दिखाई देता है। ऐप के जरिए मोबाइल नंबर, पता अपडेट करना और बायोमैट्रिक लॉक-अनलॉक जैसी सुविधाएं घर बैठे उपयोग की जा सकती हैं। UIDAI अधिकारियों ने बताया है कि डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए नियमों पर काम जारी है।
यह बदलाव अभी आधिकारिक रूप से लागू नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले समय में इसे नागरिकों के लिए पेश किया जाएगा।














































