महासमुंद जिले में विशेष व्यवस्था के तहत 5 फरवरी को 9,882 मीट्रिक टन धान की खरीदी

SHARE:


महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया में दी गई विशेष व्यवस्था के तहत महासमुंद जिले में 5 फरवरी को 85 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1,304 किसानों से कुल 9,882 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

जिले में 5 फरवरी तक की स्थिति में अब तक कुल 1 लाख 49 हजार 291 किसानों से 11 लाख 10 हजार 836 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें

मोटा धान – 8 लाख 25 हजार 443 मीट्रिक टन,

पतला धान – 32.80 मीट्रिक टन तथा

सरना धान – 1 लाख 85 हजार 360 मीट्रिक टन शामिल है।


धान के उठाव की स्थिति की बात करें तो अब तक 5 लाख 64 हजार 869 मीट्रिक टन धान के लिए डिलीवरी ऑर्डर (डी.ओ.) जारी किए जा चुके हैं, जिनके विरुद्ध 3 लाख 40 हजार 497 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं 2 लाख 24 हजार 372 मीट्रिक टन धान का उठाव शेष है।

विशेष अवधि के अंतर्गत उन किसानों को धान विक्रय का अवसर प्रदान किया गया, जिनके टोकन जारी होने या सत्यापन प्रक्रिया में पूर्व में किसी कारणवश विलंब हुआ था। निर्धारित तीन श्रेणियों के किसानों ने अपने-अपने उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर सुचारू रूप से धान का विक्रय किया।

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी एवं उड़नदस्ता दल पूरे दिन सक्रिय रहे, जिससे धान खरीदी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई