दुर्ग पुलिस ने 202 गुमशुदा मोबाइल रिकवर कर दी कीमत लगभग 60 लाख रुपये, वास्तविक मालिकों को सौंपा

SHARE:

दुर्ग । मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती घटनाओं के बीच दुर्ग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सराहनीय पहल की है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और विशेष टीम की मदद से दुर्ग, भिलाई, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और रायपुर क्षेत्र से गुम हुए कुल 202 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है।

भिलाई स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपते हुए इस अभियान में शामिल टीम की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

एसपी अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चोरी या गुम मोबाइल का दुरुपयोग गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा सकता है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। मोबाइल अपने मालिकों तक पहुँचने पर सभी ने खुशी जाहिर की और दुर्ग पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई