खरसिया/ जनपद पंचायत खरसिया में 77 वे गणतंत्र दिवस को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती रामकुमारी राठिया जी, उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल जी, जनपद के CEO श्री पवन पटेल जी सहित समस्त जनपद सदस्य, जनपद के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

▪️अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) (पुलिस) खरसिया कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम
एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी जी, एसडीओपी श्री प्रभात पटेल जी, तहसीलदार श्रीमती मोनल साय जी, सीईओ श्री पवन पटेल जी, नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल जी, थाना प्रभारी श्री राजेश जांगड़े जी जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल जी की गरिमामई उपस्थिति रही।

▪️छोटेमुड़पार के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया l
जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम छोटेमुड़पार के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया l
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल के साथ जिला पंचायत सदस्य श्री बलदेव कुर्रे जी, ग्राम पंचायत छोटेमुड़पार के सरपंच श्री तीरथ सिदार जी, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री शंभू दास महंत जी सहित बड़ी संख्या में ग्राम के वरिष्ठजन, ग्रामीण जन सहित स्कूल के समस्त कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
















































