अभिनेता धर्मेंद्र की याद में दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल ने उनकी याद में रखी प्रार्थना सभा में ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ इवेंट का आयोजन किया। इसमें ही-मैन को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया गया। हेमा मालिनी ने सादगी के साथ अपने आवास पर धर्मेंद्र के साथ प्रार्थना सभा रखी। इसके बाद बीते 08 दिसंबर को दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी मनाई गई। अब आज 11 दिसंबर को हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की है।
एशा ने पुष्प अर्पित कर पिता को दी श्रद्धांजलि
एशा देओल और हेमा मालिनी ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में एशा देओल व्हाइट कलर के सूट में नजर आईं। पिता को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आया। हेमा मालिनी ने भी अपने दिवंगत पति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में आयोजित प्रार्थना सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, प्रह्लाद जोशी, हर्ष मल्होत्रा और सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेता दिवंगत धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी गुरुवार को अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। 04 बजे से शुरू हुई प्रार्थना सभा छह बजे तक चलेगी।














































