अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ धमाल पर : कुछ ही दिनों में 186 करोड़ की कमाई, 2025 की सबसे बड़ी हिट बनी

SHARE:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 186.94  करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

धुरंधर
मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के अभिनय के साथ ही उनके डांस की भी जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अक्षय ने इस फिल्म में खतरनाक विलेन ‘रहमान डकैत’ का किरदार निभाया है। फिल्म में उनका स्वैग, रौब, डायलॉग डिलीवरी और एंट्री सीन इतने जबरदस्त हैं कि लोग कह रहे हैं, ‘हीरो पर विलेन भारी पड़ गया।’ तो वहीं कई फैंस उन्हें ‘विलेन ऑफ द ईयर’ बोल रहे हैं।

‘धुरंधर 2’
अक्षय खन्ना हमेशा से बेहतरीन और अलग-अलग किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब वो और भी जोखिम भरे रोल कर रहे हैं और हर बार छा जाते हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च 2026 को आएगा। इसमें अक्षय खन्ना के कुछ फ्लैशबैक सीन भी दिख सकते हैं।

‘महाकाली’
फिल्म ‘महाकाली’ से अक्षय तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। वो असुर गुरु शुक्राचार्य का रोल करेंगे। उनका लुक पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। अक्षय के लुक की बात करें तो लंबे सफेद बाल, घनी दाढ़ी और खतरनाक नजरें हैं। फैंस उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हो गए हैं और साथ ही फिल्म की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘इक्का’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय एक्टर सनी देओल के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘इक्का’ में नजर आ सकते हैं। इसमें भी अक्षय खन्ना विलेन के रोल में हो सकते हैं। फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर आएगी

दृश्यम 3′
अजय देवगन की सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट 2026 गांधी जयंती पर रिलीज होगा। इसमें भी अक्षय खन्ना दमदार किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय, आईजी तरुण अहलावत के रोल में नजर आएंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई