CG News: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अवैध धान परिवहन पकड़ा, राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार रात को जगदलपुर और नानगुर तहसील के राजस्व विभाग के संयुक्त गश्ती दल ने तहसील नानगुर के पुसपाल के नजदीक ग्राम जोजल के पास एक मालवाहक ट्रक को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा।

इस संबंध में नानगुर तहसीलदार दीपिका देहारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सोमवार रात लगभग 11ः45 बजे उस समय हुई जब टीम गश्त पर थी। टीम ने संदेह के आधार पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 3195 को रोका, जो ओडिशा राज्य की ओर से आ रही थी, जांच के दौरान ट्रक में लगभग 350 बोरा धान लदा हुए पाया गया।

ट्रक को वाहन चालक ओडिशा निवासी बुधु चला रहा था। बुधु से जब धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। यह स्पष्ट रूप से मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संयुक्त राजस्व दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन सहित 350 बोरे अवैध धान को जब्त कर लिया। जब्त किए गए धान और वाहन को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नानगुर के सुपुर्द कर दिया गया है। राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाले अवैध धान परिवहन पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई