किसी एयरलाइन को दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन (World’s Biggest Airlines) कहने के लिए कई पैमाने इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें सालाना पैसेंजर संख्या, मार्केट शेयर और रेवेन्यू शामिल हैं। हालांकि, हम यहां जहाजों की संख्या यानी फ्लीट साइज के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइनों की तुलना करेंगे।
यूनाइटेड एयरलाइंस बनी नंबर 1
फ्लीट साइज के हिसाब से यूनाइटेड एयरलाइंस दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन है, जिसने इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इसके पास लगभग 1,050 से 1,055 जेट हैं। यूनाइटेड एयरलाइंस के बेड़े में मुख्य रूप से बोइंग और एयरबस नैरो-बॉडीज शामिल हैं। इसके साथ ही, इसमें बोइंग की मजबूत वाइड-बॉडी प्रेजेंस भी है, जिनमें 737 MAX सीरीज, 787 ड्रीमलाइनर्स और एयरबस A320 फैमिली जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।
दूसरे स्थान पर अमेरिकन एयरलाइंस
इस सूची में दूसरे नंबर पर अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) है, जिसके बेड़े में इस साल हवाई जहाजों की संख्या 1,000 के आंकड़े को पार करके 1002 हो गई है। यात्रियों और दैनिक उड़ानों के मामले में, यह दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसकी शुरुआत 99 साल पहले, सन् 1926 में हुई थी।
दुनिया भर में एयरलाइंस की संख्या
दुनिया भर में लगभग 700+ ऑफिशियली मान्यता प्राप्त, शेड्यूल्ड कमर्शियल एयरलाइंस हैं। हालांकि, एयरलाइन कोड वाली कंपनियों (जिसमें चार्टर, कार्गो, प्राइवेट आदि शामिल हैं) की कुल संख्या बहुत अधिक है। यह संख्या लगभग 5,000 से 5,500 तक हो सकती है। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 720 एयरलाइंस चल रही हैं, जबकि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) में लगभग 360 सदस्य शामिल हैं।















































