Jashpur News: रात में घर लौट रहे युवकों की कार ट्रेलर से टकराई, एक ही गांव के 5 दोस्तों की जान गई

SHARE:

जशपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

जशपुर जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना एनएच-43 पर पतराटोली के पास हुई, जब तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जोरदार टक्कर मारते हुए जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सभी मृतक चराईडांड़ इलाके के एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


कैसे हुआ हादसा — तेज रफ्तार ने छीनी पांच जानें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर देर रात घर लौट रहे थे। जल्द घर पहुंचने की कोशिश में कार तेज रफ्तार से दौड़ाई जा रही थी। पतराटोली के पास अचानक सामने खड़े ट्रेलर को देखकर ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रेलर में जा घुसी।


घटनास्थल पर हड़कंप, पुलिस और ग्रामीण पहुंचें

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पांचों युवक कार के अंदर ही मृत अवस्था में फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई