रेलवे का बड़ा फैसला: 26 नवंबर से 16 दिसंबर तक बिलासपुर-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन रद्द, गोंदिया से बिलासपुर तक ही चलेगी

SHARE:

झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते संचालन में बदलाव, बिलासपुर से आगे के यात्रियों को करना होगा वैकल्पिक साधनों का इंतजाम

रायपुर। झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, 26 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के बीच ही संचालित होगी। इस दौरान बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। इससे बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

18 दिन चलेगा प्री-एनआई कार्य

रेलवे के मुताबिक, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिनों तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे तक नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा। वहीं, 16 और 17 दिसंबर को पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

गोंदिया-बिलासपुर के बीच जारी रहेगा परिचालन

गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर निर्धारित अवधि में गोंदिया से बिलासपुर के बीच ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इसका संचालन बंद रहेगा। ऐसे में बिलासपुर से आगे झारसुगुड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना होगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई