अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की चर्चा तेज, 21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन!

SHARE:

ग्रीस में 11 नवंबर को शादी की खबरें, कलानिधि मारन ने तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को दिया आमंत्रण

चेन्नई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं, जबकि 21 नवंबर को चेन्नई में वेडिंग रिसेप्शन आयोजित होने की खबर है।

इसी बीच काव्या मारन के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया।

हालांकि, दोनों की शादी की तारीख को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई