Raigarh News: राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख बदलने का आरोप, ओपी चौधरी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

SHARE:

रायगढ़। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर दोहरा रुख अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रुख परिस्थितियों और राजनीतिक समीकरणों के अनुसार बदलता दिखाई देता है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक दलों का रुख स्पष्ट और निरंतर होना चाहिए।

स्टाल लिंक के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख को लेकर उठाए सवाल

ओपी चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष भारत में स्टाल लिंक की संभावित एंट्री को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय राष्ट्रीय सुरक्षा और उद्योगपतियों को कथित लाभ पहुंचाने जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए थे। अब एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद कांग्रेस के रुख पर सवाल उठ रहे हैं।

मोदी सरकार के संदर्भ में बदल जाता है कांग्रेस का रुख: ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि जब किसी मुद्दे का संबंध मोदी सरकार से होता है, तब कांग्रेस का रुख अलग दिखाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि देशहित से जुड़े विषयों पर राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर स्पष्टता और निरंतरता बनाए रखना जरूरी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सियासत तेज

ओपी चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर अलग-अलग परिस्थितियों में अलग रुख अपनाना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक विरोध के लिए अपना पक्ष बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता राजनीतिक दलों के बयानों और उनके रुख पर नजर रख रही है।

कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर दिए गए ओपी चौधरी के इस बयान से राष्ट्रीय सुरक्षा, तकनीकी कंपनियों की भूमिका और राजनीतिक दलों के बदलते रुख को लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई