बिलासपुर में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक STF के हत्थे चढ़ा, फर्जी दस्तावेज बरामद

SHARE:

सूर्या बिहार कॉलोनी से पकड़ा गया अतीक हुसैन, पासपोर्ट, आधार और पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज जब्त

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से रह रहे एक कथित बांग्लादेशी नागरिक को STF की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अतीक हुसैन के रूप में बताई गई है। एसटीएफ के मुताबिक उसे बिलासपुर की सूर्या बिहार कॉलोनी से पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान उसके पास से कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

2005 में भारत आने का दावा

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार अतीक हुसैन वर्ष 2005 में भारत आया था। इसके बाद वह कथित तौर पर बिलासपुर में ही रह रहा था। जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि वह NTPC सीपत में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता था।

STF अब आरोपी के भारत आने, उसके लंबे समय से बिलासपुर में रहने और भारतीय पहचान से जुड़े दस्तावेज हासिल करने की प्रक्रिया की जांच कर रही है।

फर्जी दस्तावेजों की जांच में जुटी STF

कार्रवाई के दौरान बरामद दस्तावेजों को जांच के लिए लिया गया है। STF यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन दस्तावेजों को कब और कहां तैयार कराया गया तथा इनके जरिए आरोपी ने किस तरह अपनी पहचान स्थापित की।

इसके अलावा उसके भारत में प्रवेश और अब तक की गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई