रायगढ़ में 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, चार नई योजनाओं की घोषणा

SHARE:

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पीएम आवास हितग्राहियों को मिली प्रतीकात्मक चाबी

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को पंजरी प्लांट स्थित संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम में भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग से संबंधित कुल 126.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

शहर के लिए चार नए कार्यों की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ शहर के विकास से जुड़े चार अतिरिक्त बड़े कार्यों की घोषणा भी की। इससे शहर में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े नए कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता खुला है।

वहीं वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रगीत और राज्यगीत के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और राज्यगीत के साथ हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों की मौजूदगी रही।

पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी गई चाबी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके मकानों के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गई। इससे हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ आयोजित कार्यक्रम में शहर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई