छत्तीसगढ़ में बढ़ सकता है बस किराया, प्रति किलोमीटर 1.75 पैसे बढ़ोतरी का आश्वासन

SHARE:

बस मालिकों की परिवहन मंत्री से बैठक के बाद बढ़ी किराया बढ़ने की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस से सफर करने वाले यात्रियों पर आने वाले दिनों में अतिरिक्त किराये का बोझ पड़ सकता है। बस किराया बढ़ाने को लेकर बस संचालकों और परिवहन मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद किराया वृद्धि की संभावना तेज हो गई है।

प्रति किलोमीटर 1.75 पैसे बढ़ाने का आश्वासन

बैठक के बाद बस मालिकों का कहना है कि परिवहन मंत्री की ओर से उन्हें प्रति किलोमीटर 1.75 पैसे किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, किराया बढ़ोतरी को अंतिम रूप देने के लिए अब कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद होगा अंतिम फैसला

बस संचालकों के मुताबिक मंत्री स्तर पर हुई चर्चा में किराया बढ़ाने पर सहमति की दिशा में बात आगे बढ़ी है। अब प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही किराये में आधिकारिक बदलाव किया जा सकेगा।

यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो अलग-अलग दूरी के हिसाब से यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक किराया देना पड़ सकता है। खासतौर पर रोजाना बस से सफर करने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

बस संचालक लंबे समय से कर रहे थे मांग

बस संचालकों की ओर से किराया बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। बैठक के बाद मिले आश्वासन से संचालकों को राहत की उम्मीद है। अब उनकी नजर कैबिनेट के अंतिम निर्णय पर टिकी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई