ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ तेज

SHARE:

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस चला रही विशेष अभियान

रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों, लंबित प्रकरणों में वांछित व्यक्तियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों और वारंटियों की पतासाजी की जा रही है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस का फोकस

अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों तथा न्यायालय से जारी वारंटों के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे वारंटियों को पकड़ना है। इसके लिए थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा कर संबंधित आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है और संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

वारंटियों पर भी कड़ी नजर

रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग टीमों को आवश्यक जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि लंबित गिरफ्तारी मामलों का निराकरण किया जा सके।

लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य लंबित मामलों में कार्रवाई को गति देने के साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई