रायपुर। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से राजभवन में तथा विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, शैक्षणिक प्रगति और जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं से भी उन्हें अवगत कराया।
शिक्षा और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता
सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चांपा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना उनकी निरंतर प्रतिबद्धता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही।






























