मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में समाज से लेकर संसद तक संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता जी का सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और वंचित वर्गों के हितों के लिए किया गया कार्य सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका योगदान छत्तीसगढ़ के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में हमेशा स्मरण किया जाता रहेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई