छत्तीसगढ़ को GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड, सरकारी खरीदी में प्रभावी उपयोग के लिए मिला सम्मान

SHARE:

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य को यह सम्मान प्रदान किया गया।

GeM के एक दशक पूरे होने पर समारोह

GeM के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह की थीम ‘GeM 10: A Decade of Exponential Possibilities’ रही। समारोह में सरकारी खरीद व्यवस्था में GeM के बढ़ते उपयोग और इसके माध्यम से पारदर्शी एवं प्रभावी खरीद को लेकर राज्यों के योगदान को सम्मानित किया गया।

सरकारी खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि

राज्य सरकारों के लिए निर्धारित ‘प्रीमियर अवार्ड्स – स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन’ श्रेणी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार मिला है। राज्य को यह सम्मान GeM के प्रभावी उपयोग तथा इसके माध्यम से शासकीय खरीदी के मूल्य और मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि

यह सम्मान छत्तीसगढ़ में सरकारी खरीद प्रक्रिया में GeM के प्रभावी उपयोग को रेखांकित करता है। GeM के माध्यम से सरकारी विभागों द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा मिला है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment