खरसिया के छाया विधायक महेश साहू ने ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के नवनिर्मित भवन लोकार्पण समारोह में हुए शामिल

SHARE:

खरसिया/हिसार। हरियाणा प्रदेश की हिसार विधान सभा में हिसार की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती सावित्री जिंदल द्वारा स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जिंदल की पावन जन्म जयंती के अवसर पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।

समारोह में हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री, विधायक गण, जन प्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी समारोह में खरसिया के छाया विधायक महेश साहू भी साथियों सहित शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खरसिया के छाया विधायक महेश साहू ने स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जिंदल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके जीवन, संघर्ष तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण को याद किया।

शिक्षा और समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ा रहा जिंदल परिवार

स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जिंदल ने उद्योग जगत के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर एक ऐसी विरासत स्थापित की, जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देती है। उनके इन्हीं आदर्शों और सेवा भावना को ओपी जिंदल के धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री जिंदल और उनके सुपुत्र युवा उद्योगपति, हर घर घर तिरंगा लहराने के लिए शौभाग्य प्रदान कराने वाले व लोक सभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र के यशस्वी सांसद श्री नवीन जिंदल निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

हिसार विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल का शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों तक शिक्षा और विकास के अवसर पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके प्रयासों में सेवा, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

वहीं सांसद श्री नवीन जिंदल ने भी शिक्षा, सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका के माध्यम से स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल के विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाया है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

नवनिर्मित भवन विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार

ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जिंदल के जीवन दर्शन और समाज कल्याण के उनके सपनों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करना उनके विचारों का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

छाया विधायक खरसिया महेश साहू ने की जिंदल परिवार की सराहना

कार्यक्रम में शामिल छाया विधायक महेश साहू खरसिया ने श्रीमती सावित्री जिंदल एवं श्री नवीन जिंदल के शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की बेहद सराहना की।

छाया विधायक खरसिया महेश साहू ने कहा कि जिंदल परिवार ने स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जिंदल के सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के विचारों को केवल संजोकर नहीं रखा, बल्कि उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य भी निरंतर किया है। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा, “स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जिंदल जी की जन्म जयंती के इस पावन अवसर पर शिक्षा के इस नए मंदिर के लोकार्पण का साक्षी बनना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्रीमती सावित्री जिंदल और श्री नवीन जिंदल जिस समर्पण और दूरदर्शिता के साथ शिक्षा एवं समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है।”

छाया विधायक महेश साहू खरसिया ने कहा कि ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल का यह नवनिर्मित भवन विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल जी के शिक्षा के सपने को भी आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई