असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ की सहायता राशि

SHARE:

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने असम के सीएम से की बात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और राहत कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बोले सीएम- मुश्किल घड़ी में असम के साथ छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सहायता राशि का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत एवं पुनर्वास कार्यों को मजबूती प्रदान करना है।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय को अंतरराज्यीय सहयोग और मानवीय संवेदना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई