National Handloom Day : सीएम साय ने बुनकर सम्मेलन में बांटी ₹10.90 करोड़ से अधिक की सहायता, ‘कोशल फैब’ ब्रांड लॉन्च

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी एवं माटीकला बोर्ड से जुड़े हितग्राहियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को 10 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की अनुदान एवं पुरस्कार राशि वितरित की।

‘कोशल फैब’ हैंडलूम ब्रांड का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया। उन्होंने ब्रांड के लोगो और कैटलॉग का विमोचन भी किया। इस पहल से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को नई पहचान और व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर लॉन्च

मुख्यमंत्री ने हथकरघा क्षेत्र के लिए तैयार हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया। डिजिटल व्यवस्था से उत्पादों के स्टॉक, प्रबंधन और वितरण को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

कार्यक्रम में आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी, रेशम और माटीकला से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। National Handloom Day के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश के बुनकरों और कारीगरों को प्रोत्साहन देने तथा उनके उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई