CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

कई प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें नई योजनाओं, कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने से संबंधित प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

सूत्रों के अनुसार, बैठक में किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के हितों से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति और नीतिगत फैसलों पर भी मंथन होने की संभावना है।

मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद

कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रीगणों के साथ संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी साझा की जा सकती है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई