हाथीदांत तस्करी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, धर्मशाला के कमरे से तीन हाथीदांत बरामद

SHARE:

बलरामपुर-रामानुजगंज। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध और वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

वन मंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 3 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (मध्य क्षेत्र, भोपाल), राज्य उड़न दस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज स्थित एक धर्मशाला में दबिश दी।

धर्मशाला के कमरे से मिले तीन हाथीदांत

संयुक्त टीम ने रामानुजगंज स्थित आमंत्रण धर्मशाला के कमरा नंबर 205 की तलाशी ली। जांच के दौरान एक बैग से हाथी के जबड़े के तीन हाथीदांत बरामद किए गए। मौके पर मौजूद तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के पलामू जिले निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (42 वर्ष) तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अजय कुमार गुप्ता (49 वर्ष) और सतेन्द्र कुमार (50 वर्ष) शामिल हैं।

वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वन विभाग ने बताया कि वन्यजीव अपराध और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई