राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में सम्मान

SHARE:

मुख्यमंत्री ने 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति की घोषणा

रायपुर। ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की।

199 किलोग्राम वजन उठाकर रचा इतिहास

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीतते हुए यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी।

संघर्ष और समर्पण बनी सफलता की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद ज्ञानेश्वरी ने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सरकार ने दिया सम्मान, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपनी इस बेटी पर गर्व है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है, ताकि उनकी उपलब्धि का सम्मान हो और प्रदेश के अन्य खिलाड़ी भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई