CM Sai Delhi Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट

SHARE:

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात की।

विकास और संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन, संगठनात्मक समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रदेश की विकास योजनाओं की दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और केंद्र-राज्य समन्वय से आगे बढ़ रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को साझा की।

बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठन को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई