Dr. APJ Abdul Kalam Smriti Raigarh : भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

रायगढ़। भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

राष्ट्रसेवा और वैज्ञानिक योगदान को किया याद

भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने रक्षा एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

युवाओं को बड़े सपने देखने की दी प्रेरणा

जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन ने कहा कि डॉ. कलाम ने विकसित भारत का सपना देखा था। उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश देता है।

दो मिनट का मौन रखकर किया नमन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गुलाम रहमान खान और वंदना बोध ने भी डॉ. कलाम के जीवन और उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किए।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुपम पाल, जिला महामंत्री जतिन साव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असलम हुसैन, हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहरून निशा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई