स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण को बताया भारत के अंतरिक्ष इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र को मिली नई दिशा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों और निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के कारण आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि Vikram-1 Launch इसी परिवर्तनकारी सोच और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिणाम है।
स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विक्रम-1 की सफलता भारत को अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और देश के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।















































