Bengaluru News : इंडिगो फ्लाइट में बम होने की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में कुछ नहीं मिला

SHARE:

बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान के वॉशरूम में मिली धमकी भरी चिट्ठी, पुलिस जांच में जुटी

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के वॉशरूम से एक धमकी भरी चिट्ठी बरामद हुई, जिसमें लिखा था कि विमान में बम है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए।

पूरे विमान की ली गई तलाशी

धमकी मिलने के बाद विमान को रोककर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसकी गहन जांच की गई। बम निरोधक दल और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान के हर हिस्से की तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद राहत की सांस ली गई।

इंडिगो ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने धमकी भरी चिट्ठी किसने लिखी और उसे वॉशरूम में किसने रखा, इसकी जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की धमकी को गंभीरता से लिया जाता है और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई