खरसिया में गूंजा ‘जागो ग्राहक, जागो’ का संदेश, छाया विधायक महेश साहू की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

SHARE:

उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का अभियान

रायगढ़/खरसिया। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, जिला रायगढ़ इकाई के तत्वावधान में ब्लॉक खरसिया में “जागो ग्राहक, जागो” जन-जागरूकता एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छाया विधायक महेश साहू एवं विशिष्ट अतिथि खरसिया थाना के श्री अमरनाथ शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती लता चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

उपभोक्ता अधिकारों और साइबर सुरक्षा पर किया मार्गदर्शन

छाया विधायक महेश साहू ने उपभोक्ता अधिकारों, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नागरिकों से सजग एवं जिम्मेदार उपभोक्ता बनने का आह्वान किया। वहीं श्री अमरनाथ शुक्ला ने साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल लेनदेन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

कार्यक्रम के दौरान संगठन के मीडिया प्रभारी नीरज गोस्वामी ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरित किए।

जन-जन तक पहुंचेगा ‘जागो ग्राहक, जागो’ अभियान

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने उपभोक्ता हितों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा “जागो ग्राहक, जागो” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में जिला रायगढ़ इकाई ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी श्री गिरजा गोस्वामी,अमरनाथ शुक्ला जी थाना खरसिया,श्री सुरेंद्र हरदिहा पटेल, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा, जिला उप सचिव श्रीमती नेहा शर्मा, खरसिया ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा चौहान एवं खरसिया ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री पवन चौहान सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई