Bilaspur Rail Accident : शंकर नगर आरओबी के नीचे खाली मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला

SHARE:

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर हुई घटना, कम रफ्तार की वजह से नहीं हुआ बड़ा नुकसान, इंजीनियरिंग टीम ने शुरू किया ट्रैक बहाली का काम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर रेल हादसा सामने आया है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी के नीचे कोरबा की ओर जा रही एक खाली मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह घटना डाउन लाइन पर हुई, लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य करने और ट्रेनों की आवाजाही बहाल करने का काम जारी है। इस घटना से कुछ ट्रेनों की आवाजाही पर मामूली असर पड़ा है।

धीमी रफ्तार बनी हादसा टलने की वजह

जानकारी के मुताबिक खाली मालगाड़ी कोरबा की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी के नीचे पहुंची, उसका एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया।

राहत की बात यह रही कि उस समय मालगाड़ी की रफ्तार काफी कम थी। इसी वजह से बड़ा रेल हादसा नहीं हुआ और कोई जनहानि भी नहीं हुई। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित किया।

ट्रेनों की आवाजाही पर मामूली असर

रेलवे प्रशासन ने मौके पर राहत और मरम्मत कार्य तेज कर दिया है। ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद जल्द ही सामान्य परिचालन बहाल करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल कुछ ट्रेनों के संचालन पर मामूली असर दर्ज किया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई