Bahamas Plane Crash : बहामास में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोगों की मौत; फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर रोक

SHARE:

बहामास। इस वक्त की बड़ी खबर बहामास से सामने आई है, जहां शुक्रवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सरकार ने सुरक्षा कारणों से फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ दर्दनाक हादसा

यह विमान हादसा नॉर्थ एंड्रॉस इलाके में हुआ, जो बहामास की राजधानी नसाऊ के पश्चिम में समुद्र क्षेत्र में स्थित है। बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने हादसे की जानकारी देते हुए पहले एक व्यक्ति के जीवित होने की बात कही थी, लेकिन बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुष्टि की कि गंभीर चोटों के कारण उसकी भी मौत हो गई।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम गहरे दुख के साये में हैं।” उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी की 53वीं वर्षगांठ का दिन अब शोक में बदल गया है।

सेसना 402 विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

बहामास एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना 402 था, जो बहामास में पंजीकृत था। विमान नसाऊ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सैन एंड्रॉस जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।

फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर लगी रोक

ऊर्जा, यूटिलिटी और एविएशन मंत्रालय ने बताया कि फ्लेमिंगो एयर के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को निलंबित करना एक एहतियाती कदम है। अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को फ्लेमिंगो एयर से जुड़ी दो सुरक्षा घटनाएं सामने आईं। इनमें से एक अन्य विमान उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने के बाद नसाऊ लौट आया था। लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई थी, जिसकी भी जांच जारी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई