IOB Apprentice Recruitment : इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन

SHARE:

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 750 अप्रेंटिस पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

750 पदों पर होगी भर्ती

इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस पदों को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा है। इसमें तमिलनाडु में 200, उत्तर प्रदेश में 110, महाराष्ट्र में 85, दिल्ली में 53, बिहार और पश्चिम बंगाल में 35-35, केरल में 33, पंजाब में 24 और ओडिशा में 22 पद शामिल हैं।

श्रेणीवार आरक्षण तय

भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 232 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 32 पद, ओबीसी के लिए 207 पद, एससी के लिए 63 पद और एसटी वर्ग के लिए 176 पद आरक्षित किए गए हैं।

ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का परिणाम 31 जुलाई 2026 तक घोषित होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर/सब्जेक्ट नॉलेज के चार सेक्शन शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क निर्धारित

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये रखा गया है। वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये तथा पुरुष उम्मीदवारों के लिए 944 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 है।

अप्रेंटिस को मिलेगा मासिक स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा। मेट्रो ब्रांच में 15,500 रुपये, अर्बन ब्रांच में 14,500 रुपये और सेमी अर्बन/ग्रामीण ब्रांच में 14,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई