शोक संदेश : नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद श्री प्रेमलाल साहू जी का निधन

SHARE:


▪️कल प्रातः 9 बजे गंज पीछे स्थित निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

खरसिया। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद श्री प्रेमलाल साहू जी का आज, 9 जुलाई, 90 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से नगर एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय श्री प्रेमलाल साहू जी, श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, खरसिया) के ससुर, श्री अशोक साहू (पूर्व सांसद प्रतिनिधि, माननीय श्री विष्णुदेव साय जी) के पूज्य पिताश्री तथा अमित साहू (जिला भाजपा मीडिया प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रायगढ़) के श्रद्धेय दादाजी थे।

वे अपने पीछे पुत्र श्री अशोक साहू, श्री अनिल साहू एवं श्री सुनील साहू, पौत्र अमित साहू, संदीप साहू, अमन साहू, आर्यन साहू एवं शौर्य साहू सहित स्नेहिल एवं भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स्वर्गीय श्री प्रेमलाल साहू जी की अंतिम यात्रा कल प्रातः 9:00 बजे गंज पीछे स्थित उनके निवास से निकलेगी। इसके पश्चात मोहापाली रोड स्थित मुक्तिधाम में पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं आत्मीयजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।
भावपूर्ण एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
🌹🙏🌹

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई