ऑपरेशन प्रहार : छाल पुलिस ने 8.5 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप जब्त, ₹22 लाख की संपत्ति जब्त

SHARE:

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत छाल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 6 चक्का माजदा वाहन से लगभग 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ जब्त किया है। कार्रवाई में करीब 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई नाकाबंदी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

8 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली कि हाटी क्षेत्र से एक 6 चक्का ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भरकर छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने थाना बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

जांच के दौरान महिंद्रा 6 चक्का वाहन (CG-12 BD-1623) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में तिरपाल के नीचे विभिन्न प्रकार का लोहे का स्क्रैप, एंगल, टीना एवं अन्य कबाड़ सामग्री मिली। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान तौफिक खान (19 वर्ष), पिता असलम खान, निवासी सरस्वती स्कूल के पास, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा के रूप में बताई।

₹22 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में लगभग 8 टन 500 किलोग्राम संदिग्ध लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 लाख, तथा परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा 6 चक्का वाहन, जिसकी कीमत करीब ₹20 लाख है, जब्त कर लिया। कुल ₹22 लाख मूल्य की संपत्ति पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई