सूरजपुर सड़क हादसे में दो की मौत: प्रधान पाठक और विवाह में जा रही महिला की जान गई

SHARE:

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक हादसे में प्रधान पाठक की जान चली गई, जबकि दूसरे मामले में विवाह समारोह में जा रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं।


तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए प्रधान पाठक, रास्ते में तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर निवासी प्रधान पाठक राकेश मिंज अपने कुरुवां रोड स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


हाइवा की टक्कर से महिला की मौके पर मौत

दूसरी घटना रघुनाथपुर-गंगापुर क्षेत्र की है। यहां शिरोमणि नामक महिला अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर लटोरी बस स्टैंड के पास पीछे से आ रही गिट्टी लोड हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर हाइवा के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


दोनों मामलों में चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

दोनों दुर्घटनाओं के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई