रायगढ़ में नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सड़क पर निर्माण मलबा फैलाने वालों पर लगा जुर्माना

SHARE:

रायगढ़। शहर में सड़कों पर निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सी एंड डी वेस्ट), रेत, गिट्टी और अन्य सामग्री फैलाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त अभियान चलाया है। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामग्री जब्त की गई।

अलग-अलग क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने जूटमिल, कबीर चौक और छातामुड़ा क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की।

  • गुरुजी आटा चक्की पर सड़क पर मलबा फैलाने पर ₹1,000 जुर्माना
  • सुदर्शन देवांगन पर ₹3,000 जुर्माना
  • डी.एम. साव पर ₹5,000 जुर्माना

वहीं विजयपुर चौक पर रवि सोनी द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री रखने और बाधा उत्पन्न करने पर ₹2,000 जुर्माना लगाया गया।

5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामग्री जब्त

कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने मौके से 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्माण सामग्री जब्त की और संबंधित लोगों को तत्काल सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों से मलबा हटाने के निर्देश दिए।

10 से अधिक लोगों को दी गई समझाइश

अभियान के दौरान निगम टीम ने 10 से अधिक लोगों को समझाइश दी और बताया कि सड़क व नालियों पर मलबा डालने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है।

निगम ने दी सख्त चेतावनी

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में सड़क बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई