मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सौजन्य भेंट, राज्य विकास और सुशासन पर हुई चर्चा

SHARE:

रायपुर। Om Birla ने आज राजधानी Raipur स्थित मुख्यमंत्री निवास में Vishnu Deo Sai से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्वप्रसिद्ध Bastar Dussehra पर आधारित कॉफी टेबल बुक भी उन्हें भेंट की गई।

लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में योगदान प्रेरणादायी

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने लोकसभा अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने, संसदीय मर्यादाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने में Om Birla का योगदान अत्यंत प्रेरणादायी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक संस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होंगी।

विकास, सुशासन और जनकल्याण पर चर्चा

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर Raman Singh, केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, संसदीय कार्य मंत्री Kedar Kashyap तथा सांसद Brijmohan Agrawal सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई