सुशासन और त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल
बलरामपुर-रामानुजगंज। मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इसके जरिए आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
खाद की कमी से परेशान था किसान
इसका सकारात्मक उदाहरण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड निवासी किसान राम बलारिक यादव के मामले में देखने को मिला। खरीफ सीजन की तैयारियों के दौरान उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिससे बोआई प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई थी। खेती पर निर्भर किसान के लिए यह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत, तुरंत हुई कार्रवाई
समस्या के समाधान के लिए किसान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कृषि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और आवश्यक कार्रवाई की।















































